फंडिंग फ्रीज : 80 छात्राओं का भविष्य अंधेरे में
मस्कट . ओमान में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही 80 से अधिक अफगान छात्राएं अब अनिश्चित भविष्य का सामना कर.
रही हैं। अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा यूएसएड फंडिंग फ्रीज किए जाने के कारण उनकी स्कॉलरशिप अचानक बंद कर दी गई है और उन्हें जल्द ही स्वदेश लौटने के आदेश मिले हैं। पहचान छिपाते हुए एक छात्रा ने मीडिया को बताया ' हम सभी स्तब्ध थे और रो रहे थे। हमें दो हफ्तों में लौटने के लिए कहा गया है।' साल 2027 में अफगानिस्तान की सत्ता में तालिबान के लौटने के बाद से महिलाओं की शिक्षा पर प्रतिबंध है।
ट्रंप का आदेश, हजारों प्रभावित... राष्ट्रपति ट्रंप ने जनवरी में पद संभालते ही दुनियाभर में यूएसएड की सहायता राशि को रोक दिया, जिससे हजारों मानवीय कार्यक्रम बंद हो चुके हैं। फैसले को कई कानूनी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप का आदेश, हजारों प्रभावित... राष्ट्रपति ट्रंप ने जनवरी में पद संभालते ही दुनियाभर में यूएसएड की सहायता राशि को रोक दिया, जिससे हजारों मानवीय कार्यक्रम बंद हो चुके हैं। फैसले को कईकानूनी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है।